श्री गंगानगर में तीन दिवसीय उपवास प्रार्थना

श्री गंगानगर में तीन दिवसीय उपवास प्रार्थना

Sadhwartha News Desk

श्री गंगानगर, 28 जून 2026: 26 से 28 जून 2026 तक श्री गंगानगर में स्थानीय पास्टर जॉबी जॉन के नेतृत्व में तीन दिवसीय उपवास प्रार्थना का आयोजन आशीष के साथ सम्पन्न हुआ। इस आत्मिक सभा में मुख्य वक्ता के रूप में पास्टर एम. पी. गौतम (Evangelism Director, COG-CWR) ने परमेश्वर के वचन से सेवकाई की, जिसके द्वारा उपस्थित विश्वासीगण आत्मिक रूप से अत्यंत आशीषित हुए।

Three day fasting in Sri Ganganagar

सभा के दौरान परमेश्वर के वचन और प्रार्थना के द्वारा अनेक लोगों ने अपने जीवन को प्रभु के लिए समर्पित किया। साथ ही, तीन लोगों ने बपतिस्मा ग्रहण कर प्रभु यीशु मसीह के गवाह बनने का निर्णय लिया। उपवास प्रार्थना के इन तीन दिनों में आराधना, वचन-सेवा और प्रार्थना के माध्यम से विश्वासियों को आत्मिक जागृति, समर्पण और विश्वास में दृढ़ता के लिए प्रेरित किया गया।

Three day fasting in Sri Ganganagar

यह विशेष आत्मिक आयोजन श्री गंगानगर क्षेत्र के विश्वासियों के लिए एक महान आशीष का कारण बना। उपस्थित जनों ने परमेश्वर की उपस्थिति और सामर्थ्य का अनुभव किया तथा इस प्रकार की सभाओं के द्वारा आत्मिक जीवन में नई ताजगी और उत्साह प्राप्त किया।